दिल्ली

नॉन वेज खाने के शौकीन पति ने घर में मीट बनाया, जो वेजीटेरियन पत्नी को ना गवार गुजरा,इसका ये नजीता हुआ

उतरप्रदेश (काकाखबरीलाल)नॉन वेज खाने के शौकीन पति ने घर में मीट बनाया, जो वेजीटेरियन पत्नी को ना गवार गुजरा. इसका ये नजीता हुआ कि चंद दिनों पहले हुई दोनो की शादीशुदा घर बर्बाद हो गया.उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में एक युवा दंपती ने अपनी शादी के 15 दिन बाद ही कथित तौर पर मीट पकाने को लेकर हुए झगड़े के बाद जहर खा लिया. जिसमें इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई, वहीं पति की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना इसानगर इलाके में हुई. यहां रहने वाले 22 साल के गुरु दयाल की 12 जून को 19 साल की रेशमा से शादी हुई थी.शाकाहारी रेशमा ने अपने पति के किचन में मीट बनाने पर आपत्ति जताई लेकिन पति के न मानने पर झगड़ा बढ़ गया. बाद में रात में दोनों ने कथित रूप से कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया.इसानगर पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस अधिकारी सुनील सिंह ने बताया, दंपति ने रसोई में नॉनवेज पकाने को लेकर हुए झगड़े के बाद आत्महत्या का प्रयास किया. पत्नी की इलाज के दौरान मृत्यू हो गई और पति की हालत गंभीर है। अभी तक हम बयान दर्ज नहीं कर पाए हैं. मामले में कोई प्राथमिकी भी दर्ज नहीं की गई है. उसी जिले में ऐसी ही एक घटना में 26 साल के व्यक्ति ने पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या कर ली.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!