महासुमंद

महासमुंद: डंडे से सिर पर वार

महासमुंद@ काकाखबरीलाल।  आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर डंडे से मारपीट का मामला सामने आया है।अंकित विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नंबर 11 अटल आवास महासमंद में रहता है कक्षा 08 वीं तक पढा लिखा है । रोजी मजदूरी का काम करता है। दिनांक 03/05/2025 के शाम करीबन 07:30 बजे  भांजा अरमान निराला अपने दोस्त के साथ संतोष ध्रुव के घर के सामने खेल रहा था। इसी बीच संतोष ध्रुव द्वारा नशे की हालत में तुम लोग यहा क्यो खेल रहे कहते हुये भांचा को गंदी गंदी गाली गलौच दिया तब  भांचा वहां से वापस घर आकर घर वालो को बताये तब भांची प्रियांशी निराला उक्त घटना के बारे में  बतायी तब  संतोष ध्रुव के घर के पास जाकर बोला कि मेरे भांचा को क्यो मारा तो वह बोला कि तु कौन होता है मुझे बोलने वाला बोलते हुये अश्लील गंदी गंदी गाली गलौच देते हुये जलाऊ लकडी से सिर पर वार किया जिससे सिर से खुन निकला तथा  पीछे पीछे आई  दीदी प्रियंका निराला बीच बचाव करने आई थी तो उनसे भी हाथ थप्पड से मारपीट कर  दोनो को जान से मारने की धमकी दिया है। उक्त घटना को आसपास के लोग देखे सुने है। पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!