सरायपाली
सरायपाली : ईट से सिर पर हमला जानिए मामला


सरायपाली. सिघोडा़ आरक्षी केंद्र में हलधर अंडील ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम सिंघोडा में रहता हैं। खेती किसानी का काम करता हैं। दिनांक 13.03.23 को गांव का अजय खुंटे घर के सामने आकर पुरानी रंजीश को लेकर नाम लेते हुए अश्लील गाली दे रहा था तब वह घर के अंदर से गाली सुनकर बाहर निकला और क्यों गाली दे रहा है कहकर मना किया तो आज तुझे जान से खतम कर दुंगा कहकर अजय खुंटे पास में पडा ईटा को उठाकर सिर में मार दिया और हाथ मुक्का से मारपीट कर सिर, बांये आंख के ऊपर, दाहिने आंख के पास एवं नाक में चोट पहुंचाया है खुन निकल रहा है। पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.
AD#1

























