महासुमंद
महासमुंद:जोन स्तरीय स्पीड रीडिंग प्रतियोगिता का आयोजन



महासमुंद (काकाखबरीलाल). जोन स्तरीय स्पीड रीडिंग प्रतियोगिता का आयोजन अभ्यास कन्या शाला में किया गया। जिसमें संकुल अंतर्गत आने वाले प्राथमिक शालाओं के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्राथमिक शाला दलदली रोड महासमुंद के छात्र खेमराज पिता नरोत्तम मिरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्र की इस उपलब्धि पर प्रधान पाठक श्रीमती निहारिका चंद्राकर, शिक्षिका मंजू अंबिलकर, शिक्षक बसंत चंद्राकर ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

AD#1




















