पटेवा

पटेवा: यूवक गया था मंदिर दर्शन के लिए बाईक ले उडे़ चोर

पटेवा@ काकाखबरीलाल।  आरक्षी केद्र अंतर्गत मुंगई माता मंदिर दर्शन के लिए गए यूवक की बाईक चोरी का मामला सामने आया है ।  बंशीलाल यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बावनकेरा थाना पटेवा जिला महासमुंद (छ.ग.) का निवासी है । कक्षा 12वी तक पढा लिखा है । खेती किसानी का काम करता है । दिनांक 28.09.2025 को दोपहर करीबन 02.00 बजे  अपने मोटर सायकल  हीरो होण्डा CD DAWN क्रमांक CG 06 B 2736  में मुंगई माता मंदिर ग्राम मुंगई दर्शन के लिए गया था, मोटर सायकल को मुंगई माता मंदिर के सामने  खड़ी कर मंदिर में दर्शन के लिए गया था,  मंदिर में दर्शन कर दोपहर  करीबन 02.30 बजे वापस आकर देखा तो मोटर सायकल नही था । उक्त मोटर सायकल का दिनांक 14/10/2025  तक आस पास पता तलाश करते रहा, जो नही मिला है । मोटर सायकल  हीरो होण्डा CD DAWN क्रमांक CG 06 B 2736  ससुर लकेश्वर प्रसाद यदु के नाम पर पंजीकरण है । मोटर सायकल  हीरो होण्डा CD DAWN क्रमांक CG 06 B 2736  जिसका इंजन नंबर  04K27E17360 चेचिस नंबर 04K27F18695  पुरानी इस्तेमाली कीमती करीबन 10,000 रूपये को मुंगई माता मंदिर के सामने ग्राम मुंगईमाता से कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है ।  पुलिस ने 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!