विकलांगों एवं बुजुर्गों को सुविधा के अनुरूप वाहन में ही लगाया जा रहा कोरोना वैक्सीन

रायपुर(काकाखबरीलाल)। गुरु घासीदास सांस्कृतिक भवन न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर में अब 45 वर्ष पूर्ण कर चुके लोगों सहित इससे ऊपर के उम्र के लोगों का भी वैक्सीनेशन कार्य लगातार जारी है। एक अप्रैल से प्रारंभ यह वैक्सीनेशन कार्य में टीकाकरण कराने वाले लोगों की भारी भीड़ देखी गई। बड़ी संख्या में लोग वैक्सीनेशन कराने पहुंचे जहां इन सभी का प्राथमिक टेस्ट व चेक अप के बाद वैक्सीनेटर द्वारा कोरोना का पहला एवं दूसरा डोज लगाया गया। कोरोना का पहला डोज लगवाने आए रमेन्द्र वर्मा ने बताया कि वह वैक्सीनेशन कराकर बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं। उन्हें किसी भी प्रकार की कोई भी दिक्कत नहीं है। सभी लोग अपनी बारी पर जरूर वैक्सीनेशन कराएं और स्वयं सहित अपने पूरे परिवार को कोरोना महामारी से सुरक्षित रखे। ज्ञात हो कि नर्सिंग स्टाफों द्वारा वैक्सिनेशन सेंटर में वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। हालांकि प्रथम चरण में यहां केवल फ्रंट लाइन वारियर को टीका लगाया जा रहा था जिसमें स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ, कर्मचारी, चिकित्सक, नगर पालिका के कर्मचारी व पुलिस विभाग के लोग शामिल थे।
इस तरह से देखा जाए तो अब न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर में वैक्सीनेशन कार्य ने अब जोर पकड़ा है और व्यापक पैमाने पर चल रहे इस वैक्सीनेशन कार्य पर लोगों का रुझान भी बढ़ता नजर आ रहा है।
गुरु घासीदास सांस्कृतिक भवन न्यू राजेन्द्र में बने वैक्सीनेशन सेंटर में एक दूसरी तस्वीर जिसमे नर्सिंग स्टाफ द्वारा विकलांगों एवं बुजुर्गों को वाहन में ही सुविधा के अनुरूप वैक्सीन लगाते दिखाई दे रहे हैं। ड्यूटी में तैनात नर्सिंग स्टाफ वृंदावती पटेल, देविका पाटले, हेमा नायक, तरुण चंद्राकर, स्वर्ण सिंह कुर्रे, शारदा जाटवर सहित अन्य स्टाफों की मदद से वैक्सीनेशन कार्य बेहतर ढंग से किया जा रहा है।
वैक्सीनेशन कार्य में लगे प्रभारी डॉक्टर ने सभी शहरवासियों से निवेदन किया है कि सभी अपनी बारी आने पर जरूर वैक्सीन लगाएं। वैक्सीन लगाने के लिए अनिवार्य रूप से आधार कार्ड जरूर लाएं। उन्होंने कहा कि लोग अनावश्यक भीड़ इन वैक्सीनेशन सेंटर में न लगाएं।





























