पिथौरा

पिथौरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही लाखों का गांजा जब्त

काकाखबरीलाल पिथौरा ! थाना पिथौरा के द्वारा एनएच 53 डोंगरीपाली के पास श्रीमान पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री संतोष सिंह के एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन पर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री कौश्लेन्द्र पटेल के मार्गदर्शन पर थाना पिथौरा के एनएच 53 ग्राम डोंगरीपाली के पास मुखबिर की सुचना पर उड़ीसा की ओर से आ रही 18 चक्का ट्रेलर क्रमांक RJ 08 GB 0272 के चालक सत्यनारायण मीणा 33 वर्ष टोंक राजस्थान तथा वाहन में सवार अन्य दो व्यक्ति नरेश मीणा 27 वर्ष बुंदी राजस्थान और राजूलाल बलाय 38 वर्ष निवासी ग्राम जहाजपुर भीलवाडा़ राजस्थान के संयुक्त कब्जे से ट्रेलर वाहन में रखें 261पैकेट गांजा कुल वजन 2 क्विटल 66 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत ₹1300000 लाख एवं एक 18 चक्का ट्रेलर वाहन कीमती करीबन ₹1000000 लाख रुपए का एवं 02 नग मोबाइल ,नकदी रकम 5000 रू,दो एटीएम कार्ड ,एक रोड एटलस बुक बरामद कर जप्त किया गया! आरोपियों के खिलाफ 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत् मामला दर्ज कर कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना पिथौरा मे अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया । पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी पिथौरा श्री लेखराम ठाकुर, उपनिरीक्षक श्री अनिल पालेश्वर , प्रधान आरक्षक झुमुक हिरवानी, आरक्षक शैलेश ठाकुर ,आरक्षक तिलक ठाकुर ,आरक्षक गुलेन्द्र ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

AD#1

KakaKhabarilaal

क्षेत्र के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल काकाखबरीलाल डॉट कॉम में विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे... @09165277346

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!