महासुमंद

महासमुंद: तेरे में गर्मी ज्यादा हो गया है कहकर मारपीट

महासमुंद. आरक्षी केद्र में पुष्पेन्द्र कुमार साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह लालढाढी पारा वार्ड नं 12 का निवासी है , किराना दुकान का कार्य करता है । कक्षा 10वीं तक पढा लिखा है । दिनांक 09.05.2023 को अपने दुकान पर बैठा था शाम करीब शाम 07 बजे अपने मित्र निखिल से मिलने पास के मैदान ड0 मोंगरे के घर के बाजू में गया था वहां निखिल बैठा हुआ था जिसे देख उसके पास गया और बातचीत करते हुये और निखिल भाई सुना क्या हाल चाल है तभी वहीं पास में बैठे सागर श्रीवास्तव, जनक बघेल, राजा मांझी, जोशफ बोले की तेरे में गर्मी ज्यादा हो गया है तब वे बोला क्या गर्मी होगा तब वे सभी जनक बघेल सागर श्रीवास्तव, राजा मांझी, जोशफ गंदी गंदी गाली देने लगे जिसे मना किया तब पीछे से तमाचे में जनक बघेल ने कनपटी में मारा तथा बाकी लोग मारने के लिये पत्थ्र उठाने लगे तब अपनी घर दुकान की ओर भागने लगा तो वो दौडाते हुये दुकान में आकर भी गाली गलौज किये एवं घर अंदर वाहन कार सेलेरियो क्रमांक CG04NU 1014 के सामने का शीशा को पत्थर मार कर तोड दिये है। मारपीट करने से दांया कान में दर्द हो रहा है। घटना को निखिल ,मेरे भाई महेन्द्र एवं रविन्द्र देखे सुने है। पुलिस ने प्राथी कि शिकायत पर 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 427-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!