छत्तीसगढ़

छतीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना 21 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में रूक-रूक कर झमाझम बारिश हो रही है। जिसके चलते नदी नाले फिर से लबालब हो गए हैं। वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं 21​ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।

शनिवार को दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे। वहीं दोपहर बाद राजधानी में हुई मूसलाधार बारिश से जिंदगी थम गई। शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। कई गाड़ियां घंटों संड़कों में फंसी रही। बता दें कि शनिवार को राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई।
मौसम विभाग बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले 4 दिन बारिश को लेकर महत्वपूर्ण बताया है। वहीं प्रदेश के 21 जिलों के लिए चेतावनी जारी किया है। इनमें बिलासपुर और सरगुजा के 6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!