सरायपाली: शिक्षक के घर चोरों ने बोला धावा ले उड़े कीमती सामान


सरायपाली (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में स्वाति कुमारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह नवोदय विद्यालय छिंदपाली में इंग्लिस टीचर के पद पर विगत 05 वर्ष से पदस्थ है, नवोदय विद्यालय कैम्पस फैमिली क्वार्टर ब्लाक 03 के नीचे में रहती है। 03 अगस्त 2023 को ससुर जी का देहांत होने के कारण अपने पति सुधीर कुमार जिंदल के साथ गृह ग्राम महेन्द्रग हरियाणा गये थे घर के मुख्य दरवाजा व अंदर के सभी कमरे में ताला लगा था दिनांक 27/08/2023 को विद्यालय के संगीत शिक्षक मुकेश कुमार मजरवे ने फोन कर सूचना दिया कि तुम्हारे क्वार्टर का मुख्य गेट व अंदर के कमरो का ताला टुटा हुआ है, फिर उन्हे बोली की हम लोग अभी ट्रेन में है आने में टाईम लगेगा कमरे अंदर जाकर देखो और बताओ तो मुकेश ने कमरे अंदर जाकर देखकर बताया कि सारा सामान अस्त व्यस्त फैले है गोदरेज आलमारी टूटा हुआ है, फिर दिनांक 27/08/2023 को शाम 05:00 बजे छिंदपाली पहुंचे व अपने घर के गोदरेज आलमारी में रखे हुये सोने, चांदी, नगदी रकम को चेक किये जो नहीं मिला कोई अज्ञात चोर दिनांक 25/08/2023 के रात्रि 08 बजे से दिनांक 27/08/2023 के सुबह 06:00 बजे के मध्य दरम्यानी रात्रि को घर के मुख्य गेट व अंदर कमरे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर 1) पुरानी इस्तेमाली एक मंगलसूत्र सोने की 03 ग्राम, 2) एक जोड़ी कान की बाली सोने की 02 ग्राम, 3) चांदी की दो जोड़ी पायल 75 ग्राम, 4) चांदी की माला मोती वाली 300 ग्राम, 5)13 नग चांदी के सिक्के, 6) बैंक लकर की चाबी(सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक नारनोल लकर नंबर 62) , 7) नगदी रकम 5,000 रूपये नगदी सहित जुमला कीमती 50,000 रूपये को चोरी कर ले गया है। पुलिस ने 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.


























