सरायपाली

सरायपाली विधायक किस्मत नंद के सुपुत्री का सिविल जज परीक्षा में चयन,काकाखबरीलाल से विशेष चर्चा

सरायपाली(काकाखबरीलाल)।अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद की सुपुत्री मीनू नंद का व्यवहार न्यायाधीश परीक्षा वर्ष 2019 में पूरे छत्तीसगढ़ में 7 वें स्थान पर चयन हुआ है,उक्त चयन से समाज, गांव, परिवार,शुभचिंतकों एवं विधानसभा क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
बता दें कि 07 नवम्बर 2020 को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा व्यवहार न्यायाधीश 2019 के अभ्यर्थीयों को लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंको के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी कर दिया गया है. छत्तीसगढ़ शासन विधि एवं विधायी कार्य विभाग के अंतर्गत व्यवहार न्यायाधीश के कुल 39 पदों पर विज्ञापित किया गया है।

मीनू नंद से काकाखबरीलाल ने साधा संपर्क

काकाखबरीलाल से बातचीत के दौरान मीनू नंद ने बताया की वे बेहद खुश हैं, अपनी इस सफलता का श्रेय पिता किस्मत नंद के मार्गदर्शन एवं माता सादवती नंद के आशीर्वाद को देतें है, मीनू नंद को पिता के द्वारा हमेशा मार्गदर्शन दिया जाता था, पिता पूर्व में पुलिस विभाग में सेवा दे चुके होने की वजह से न्यायाधीश की मान-सम्मान बेहतर ढंग से समझते थे, यही शिक्षा एवं मार्गदर्शन मीनू नंद को इस कामयाबी के लिए हमेशा प्रेरित करता है, मीनू नंद काननू की पढ़ाई करने के पश्चात छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के छत्तीसगढ़ शासन विधि एवं विधायी कार्य विभाग के अंतर्गत व्यवहार न्यायाधीश की परीक्षा उतीर्ण की हैं, इसी खुशी के मौके पर सरायपाली नपाध्यक्ष अमृत लाल पटेल,कांग्रेस नेता जयंत चौधरी,दीपक शर्मा, महेंद्र बाघ,हीरेन्द्र पटेल, गोपाल पटेल, रुखमणी सुभाष पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत बसना, हेमकुवंर रमेश पटेल सरपंच संघ अध्यक्ष बसना, गृह ग्राम संतपाली समेत सरायपाली विधानसभा का नाम रोशन करने पर शुभचिंतकों द्वारा मीनू नंद की उज्जवल भविष्य की कामना की जा रही है। इस कड़ी में काकाखबरीलाल परिवार भी ढ़ेरो बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेसित करती है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!