सूरजपुर

मनरेगा योजना के तहत कुआं निर्माण के दौरान ,मिट्टी के धसने से ३ मजदूर की मौत

सूरजपुर (काकाखबरीलाल ). जिले के ग्राम पंचायत धड़सेड़ी में कुआं निर्माण के दौरान बड़ा हादस हो गया. हादसे में तीन मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई. घटना इतना भयावह था कि मजदूरों के ऊपर करीब 15 फीट मलबा लद गया और अचानक हुए हादसे से उनकी चीख तक नहीं निकली. कुंए के भीतर मलबे में दबे मजदूरों को निकालने रेस्क्यू का काम पूरी रात चलता रहा, जबकि कलेक्टर, एसपी और जिला पंचायत सीईओ मौक़े पर ही मौजूद रहे.ग्राम पंचायत धड़सेड़ी में मनरेगा योजना के तहत नान पंडो का कुआं स्वीकृत हुआ था, जिसके खुदाई के बाद बंधाई का काम चल रहा था. कुआं निर्माण कार्य में लगे नान पंडो, सजन सिंह, दगेन्द्र के ऊपर कुआं का एक हिसा अचानक भरभरा कर उनके ऊपर गिर गया, जिससे ये तीनों मजदूर उसमें दब गए. हादसे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मजदूरों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. वही कुएं के दूसरी ओर कार्य में लगे तीन मजदूर बाल बाल बच गए. फिलहाल कई घंटे से मलबे में दबे तीन शव को बाहर निकलने के लिए रेस्क्यू का काम तेजी से चल रहा है, जो कि अभी भी जारी है.वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह भी देर रात तक घटना स्थल में डटी रही. उन्होंने हालात की जानकारी ली. केंद्रीय राज्य मंत्री ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मामले में जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की बात कही.

मनरेगा के अंतर्गत निर्माणाधीन कुएं में लगभग 7 लोग कार्य कर रहे थे. अचानक निर्माणाधीन कुआं के आसपास की मिट्टी टूट कर कुएं में गिर गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई एवं दो लोग को साधारण छोटे आई है. एक व्यक्ति सुरक्षित बाहर निकल गया है.

मतृक मजदूर का नाम

  1. नान पिता धीर साय पंडो उम्र 55 वर्ष साकिन आमापारा
  2. सजन पिता शुकुल राम जाति गौड़ उम्र 35 वर्ष पता-पहाड़ पारा

3.दगेंद्र प्रसाद पिता सियाधन जाति बरगाह उम्र 30 वर्ष पता बहरा डाङं

 घायल की सूची

1 शिवमंगल पिता नान जाति गौड़ उम्र 38 वर्ष साकिन बेहराङाङ

  1. जीतराम पिता गोपाल जाति गौड़ उम्र 34 वर्ष पता दर्रीपाड़ा

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!