दिल्ली

यूवक ने कर दिखाया कमाल : स्पोर्ट्स कार के शौकीन युवक ने कबाड़ से बनाया लैंबॉर्गिनी….. और बनाने वाला है….

दिल्ली (काकाखबरीलाल). कहते हैं जब किसी चीज को आप सिद्दत से चाहते हैं, तो पूरी कायनात उसे मिलाने में आपका साथ देती है. ये किसी फिल्म का डायलोग ही नहीं बल्कि इसको असम के रहने वाले युवक नुरुल हक ने पूरा किया है. युवक नुरुल को बचपन से ही स्पोर्ट्स कार चलाने का शौक था. लेकिन घर के हालात अच्छे नहीं होने के कारण इतने पैसे नहीं थे की वो इस शौक को पूरा कर सके. लेकिन नुरुल ने अपने सपने को पूरा करने के लिए पुरानी कबाड़ हो चुकी मारुति सुजुकी कार को अपनी मेहनत से एक लैंबॉर्गिनी में बदल दिया.30 साल के युवक नुरुल हक ने लॉकडाउन में गैराज बंद होने के बाद घर पर ही पुरानी मारुति सुजुकी को लैंबॉर्गिनी में तब्दील कर दिया है. मारुति सुजुकी को लैंबॉर्गिनी बनाने के लिए उसने यूट्यूब का सहारा लिया. बहुत ही कम संसाधनों में नुरुल ने ये कारनामा कर दिया दिखाया है. इसे बनाने में करीब 6.20 लाख रुपए खर्च आया. सिर्फ इतने पैसों में उन्होंने करोड़ों की कार तैयार कर दी.इस कारनामें के बाद मैकेनिक नुरुल हक ने खूब सुर्खियां बटोर लिया हैहै
नुरुल हक ने बताया कि हमेशा से ही महंगी लग्जरी कार चलाना चाहते थे, आर्थिक तंगी के चलते ऐसा नहीं हो पाया. लेकिन अब पुरानी कार को ही मोडिफाई करके ही सही लेकिन मेरा सपना जरूर पूरा हो गया है. नुरुल हक ने अपनी इस शानदार कार की फोटोज सोशल मीडिया पर भी शेयर की, जिसके बाद लोग उनके टैलेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

बता दें कि पुरानी कबाड़ मारुति सुजुकी डिजायर से लैंबॉर्गिनी बनाने के बाद अब नुरुल हक फरारी बनाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि अब जल्द ही वे अपने फरारी बनाने के प्रोजेक्ट को शुरू करेंगे. इसके मोडिफिकेशन में भी लाखों के खर्च होंगे.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!