खेलदिल्ली

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 : भारत और इंग्‍लैंड के बीच मैच आज, भारत अब तक अजेय, सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए इंग्‍लैंड का जीतना ज़रूरी

नई दिल्ली(काकाखबरीलाल)| क्रिकेट वर्ल्ड कप के 38वें मुकाबले में भारत और इंग्‍लैंड के बीच खेला जाएगा। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए इंग्‍लैंड को हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा। ऐसे में यह मैच क्रिकेट फैंस को नया रोमांच देने वाला है।

इंग्‍लैंड में चल रहे वर्ल्‍ड कप में भारत एक भी मुकाबला नहीं हारा है। वह अब तक खेले सभी 5 मैच जीते हैं। जबकि, भारत का न्‍यूजीलैंड के साथ होने वाला मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो चुका है। ऐसे में भारत अंकतालिका में 11 अंकों के साथ दूसरे स्‍थान पर काबिज है। इंग्‍लैंड अगर सेमीफाइनल में पहुंचना चाहता है तो उसे यह मैच जीतना होगा और बड़े अंतर से जीतना होगा। इंग्‍लैंड अंकतालिका में 4 मैच जीतकर और 3 हारकर 8 अंकों के साथ चाथे स्‍थान पर है।

भारत और इंग्‍लैंड के साथ होने वाला 38वां मुकाबला रविवार 30 जून यानि आज खेला जाएगा। मैच की शुरुआत इंग्‍लैंड के स्‍थानीय समय के अनुसार सुबह 10.30 बजे से होगी। जबकि, भारतीय समय के अनुसार इस मैच का टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा। भारतीय दर्शक इस मुकाबले का सीधा प्रसारण दोपहर 3 बजे से देख सकेंगे।

भारत और इंग्‍लैंड के बीच होने वाला मुकाबला बर्मिंघम के एजबस्‍टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस वर्ल्‍ड कप के कई मुकाबले इस मैदान पर अब तक खेले जा चुके हैं।

इंग्‍लैंड और भारत के बीच होने वाले इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्‍टार नेटवर्क (Star Network) पर किया जाएगा। इस स्‍टार नेटवर्क के हिंदी और अंग्रेजी चैनलों पर भारतीय दर्शक मैच का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा इस मैच की लाइव ऑनलाइन स्‍ट्रीमिंग हॉस्‍टस्‍टार (Hotstar) पर भी देखी जा सकती है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!