रायपुर

प्रदेश में आज कई जगह तेज बारिश, अंधड़ व बौछारें की चेतावनी

रायपुर (काकाखबरीलाल) . प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कई जगहों पर भारी बारिश हो गई। शाम से देर रात तक राजधानी में 57 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। राजनांदगांव में भी जमकर पाी बरसा है। बस्तर के नारायणपुर में सर्वाधिक 110 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। अन्य कई जगहों पर मध्यम से कुछ भारी और अधिकांश जगहों पर हल्की बारिश तथा बौछारें पड़ी हैं।सोमवार को भी सुबह से राज्यभर में कहीं-कहीं बारिश हुई, जिससे मौसम पूरी तरह ठंडी हो गया है। रायपुर सहित सभी जगहों में दिन का तापमान 32 से 34 डिग्री के बीच है। सभी जगह पारा सामान्य से पांच से सात डिग्री कम है। भीषण गर्मी के इस सीजन में हो रही बारिश से मानसून के पूर्व आगमन जैसा महसूस हो रहा है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बीते दो-तीन दिन से बारिश हो रही है।आमतौर पर मानसून आने के पहले इस तरह की परिस्थितियां बनती हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि भले ही अभी हवा का रुख दक्षिण-पश्चिमी है। बारिश भी हो रही है, लेकिन मानसून की घोषणा के लिए कुछ मापदंड पूरे होने चाहिए। अभी ऐसी परिस्थिति नहीं बनी है लेकिन फिलहाल अगले सप्ताहभर तक प्रदेश में तेज गर्मी पड़ने के कोई आसार नहीं हैं। 20-22 मई के बाद तेज आंधी-तूफान और बारिश शुरू हो जाती है।मौसम विज्ञानियों के अनुसार दक्षिण पूर्व विदर्भ के ऊपर 0.9 किमी ऊंचाई तक एक चक्रवात है। विदर्भ से केरल तक मराठवाड़ा और अंदरूनी कर्नाटक होते हुए 0.9 किमी तक एक एक द्रोणिका है। बिहार के ऊपर 0.9 किमी ऊंचाई तक एक अन्य चक्रवात है। एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका पंजाब से उपहिमालयन पश्चिम बंगाल, हरियाणा, उत्तरप्रदेश के मध्य भाग होते हुए सिक्किम बनी हुई है। इन सिस्टम के कारण समुद्र से बड़ी मात्रा में नमी आ रही है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!