रायपुर

प्रदेश के 19 जिले में आर्थिक जनगणना हुआ पुरा

(रायपुर काकाखबरीलाल).छत्तीसगढ़ राज्य के 19 जिलों बलरामपुर, सरगुजा, बालोद, बलौदा बाजार, बेमेतरा, गरियाबंद, कबीरधाम, दंतेवाड़ा, जांजगीर चांपा, महासमुंद, सूरजपुर, धमतरी, कोण्डागांव, मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा, बीजापुर, राजनांदगांव और जशपुर में 7वीं आर्थिक गणना का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। साथ ही 8 अन्य जिलों कोरिया, रायगढ़, रायपुर, कांकेर, नारायणपुर, दुर्ग, बस्तर और सुकमा में भी आर्थिक गणना का कार्य शीघ्र पूर्ण होने की संभावना है। सी.एस.सी. के राज्य प्रमुख मदन मोहन राऊत द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार 24 फरवरी, 2020 तक कुल 6529801 आर्थिक गणना इकाईयों का कार्य पूर्ण किया जा चुका है जिसमें 5215257 आवासीय, 407894 वाणिज्यिक एवं 506588 आवासीय सह वाणिज्यिक गणना इकाईयां शामिल हैं। 400062 इकाईयां ऐसी हैं जो इनमें से किसी भी श्रेणी में शामिल नहीं हैं। ये आंकड़े प्रावधिक तौर पर दिए जा रहे हैं एवं ऑफ लाईन मोड से सर्वर पर आपलोड होने के पश्चात इन आंकड़ों में वृध्दि होने की संभावना है। जिन जिलों में 7वीं आर्थिक गणना का कार्य शेष है उनमें शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!