भिलाई

सराहनीय कदम: विधायक देवेंद्र यादव ने ऑक्सीजन के लिए तड़प रही कोरोना पॉजिटिव महिला को अपनी कार से पहुंचाया हॉस्पिटल

छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव उस वक्त सुर्खियों में आ गए, जब उन्होंने ऑक्सीजन के लिए तड़प रही कोरोना पॉजिटिव महिला की मदद की। विधायक ने महिला की बच्ची के कहने पर उन्हें अपनी कार से अस्पताल पहुंचाया। इतना ही नहीं उस महिला को भर्ती कराने में उनकी मदद की। MLA सुपेला अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने निकले थे। अचानक एक लड़की अपनी मां के लिए मदद मांगने आयी। बच्ची की मां कोरोना से पीड़ित थी और ऑक्सीजन सपोर्ट पर थी।

MLA ने कोरोना पीड़ित महिला के लिए की व्यवस्था
कोरोना महामारी के डर से लोग अपनों को छूने तक के लिए डर रहे हैं। वहीं भिलाई नगर के MLA देवेंद्र यादव ने खुद की जान की परवाह किए बिना कोरोना पीड़ित महिला की मदद करने समाने आए। कोरोना से पीड़ित एक महिला का ऑक्सीजन खत्म हो गया था। तब MLA ने खुद ऑक्सीजन की व्यवस्था कर उसे अपनी कार से अस्पताल तक छोड़ने में मदद की। समय से हॉस्पिटल पहुंचने की वजह से महिला की जान बच गई।

कैसे महिला को पहुंचाया हॉस्पिटल?
भिलाई MLA देवेंद्र यादव सुपेला अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने निकले थे। तभी अचानक एक लड़की उनसे मदद मांगने आयी। वह अपनी मां के लिए मदद मांग रही थी। उसकी मां ऑक्सीजन सपोर्ट पर थी। जिसे जल्द से जल्द वह रायपुर के अस्पताल ले जाना था। लेकिन रास्ते में ऑक्सीजन खत्म हो गया। विधायक देवेंद्र ने तत्काल पहल की और सुपेला अस्पताल से ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की। महिला को ऑक्सीजन दिया गया। और खुद गाड़ी ड्राइव करते हुए MLA चंदूलाल चंद्राकार कोविड हॉस्पिटल कचांदुर पहुंचे। लेकिन वहां जब पहुंचे तो महिला को कार से हॉस्पिटल तक ले जाने के लिए कोई नहीं था।

यह देखकर खुद ही आगे आए और कार से महिला को उठाकर स्ट्रेचर में लिटाया। अस्पताल में महिला को भर्ती कराया। यहां महिला का इलाज शुरू हो सका। MLA देवेन्द्र यादव का कहना है कि कोरोना संक्रमण के दौर में सब अपनों से ही दूर भाग रहे हैं। ऐसे भागना कोई समाधान नहीं है। अपने आप को बचाकर संक्रमित व्यक्ति की किस तरीके से मदद कर सकते हैं। इस बारे में सभी को सोचना चाहिए और आगे आकर मदद करनी चाहिए। यही संदेश देने की हमने कोशिश की है। और आगे भी अगर कोई हमसे मदद मांगेगा तो उसकी भी करेगे।

AD#1

Devesh Hindustani

Reporter of kakakhabarilaal

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!