महासमुंद: हाथ मुक्का से मारपीट

महासमुंद (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में कुबरे पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह पाटील बाहरा नांदगांव में अपने परिवार सहित रहता है। कक्षा 08 वी तक पढाई किया है, खेती किसानी काम करता है। पिता जी तीन भाई होते है दादा के जिंदा रहते तीनो बेटो को एवं अपने लिऐ अलग अलग जमीन का बटवारा कर दिये थे। विगत 20 वर्षो से सभी अलग अलग अपने परिवार सहित निवास करते है,दादा जी के मौत के बाद दादी कौश्लिया बाई अपनी लडकी नीरा पटेल के साथ अलग मकान में निवास करती है। सभी लोगो का मकान आस पास है कि दिनांक 21.08.2024 के प्रात करीब 10.30 बजे चचेरा भाई शिव चरण पटेल दादी कौश्लिया पटेल के घर अंदर घुस कर जमीन बटवारा संबंधी पुरानी विवाद को लेकर अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट कर रहे थे, जिसे देख सुन कर स्वयं एवं मां बिरझा पटेल , दादी कौश्लिया पटेल के घर जाकर बीच बचाव किये तो शिव चरण पटेल तुम बीच बचाव करने वाले कौन होते हो बोलकर अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट किये, जिसे देख सुनकर गांव के ही योगी निषाद एवं बिरू पटेल बीच बचाव किये है। शिव चरण पटेल के हाथ मुक्का से मारपीट करने से दाहिने पैर के घुटवा, दाहिने बाये भुंजा, दादी श्रीमती कौश्लिया पटेल के सिना, बाये गाल, बाये हथेली के उपर, दाहिने भुंजा ,पीठ में एवं मां बिरझा बाई पटेल के मुह, नाक, दाहिने हाथ की कलाई, बाये पैर की अंगुठा में चोट आया है। पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 333-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.























