दिल्ली
मलाशय में छिपाकर ला रहे 3.46 किलोग्राम सोना जब्त

चेन्नई (काकाखबरीलाल). दुबई से पहुंचे 5 यात्रियों के पास से 1.75 करोड़ रुपए मूल्य का 3.46 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है। एक सीमा शुल्क अधिकारी ने कहा कि गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर पहुंचे यात्रियों को पकड़ा और मलाशय में छिपाकर लाया गया सोना जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी तमिलनाडु के निवासी हैं। सीमा शुल्क आयुक्त राजन चौधरी ने बताया कि आरोपियों के पैंट की जेब से भी सोने के टुकड़े बरामद किए गए। विज्ञप्ति के अनुसार सामान की जांच करने पर अधिकारियों ने सिगरेट के 75 कार्टन बरामद किए। विज्ञप्ति में कहा गया कि 1.75 करोड़ रुपए मूल्य का 3.46 किलोग्राम सोना तथा ढाई लाख रुपए मूल्य की सिगरेट और इस्तेमाल किए जा चुके लैपटॉप बरामद किए गए।
AD#1



























