बसना
बसना मंडी में भोलेनाथ की भक्ति में झूमे हजारों भक्त

नीलांचल ने महाप्रसादी के साथ मंडी में किया था गीत संगीत का आयोजन
शुकदेव वैष्णव, काकाखबरीलाल/बसना: भगवान भोलेनाथ की कृपा से पवित्र श्रावण मास पर नीलांचल सेवा समिति के द्वारा आज कृषि उपज मंडी प्रांगण में भजन संध्या एवं महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भजन संध्या का शुभारंभ सम्पत अग्रवाल के द्वारा भगवान श्री भोलेनाथ, श्री जगन्नाथ महाप्रभु, माँ दुर्गा एवं बजरंगबली जी के छाया चित्र में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया।

श्री अग्रवाल ने पूजा कर बसना क्षेत्र की सुख – समृद्वि एवं सफलता की कामना किये .
तथा समिति के द्वारा मंडी प्रांगण बसना में समस्त भक्तजनों के लिए महाप्रसादी (भंडारा) का आयोजन भी किया गया.
इस अवसर पर ऑर्फिक म्यूज़िकल ग्रुप बसना की भजन संध्या में झूमने के लिए बड़ी संख्या में भोलेनाथ के भक्त गण उपस्थित थे।

AD#1


























