दुर्ग

सड़क पार कर रही मां-बेटी को तेज रफ्तार कार ने कुचला, गुस्साएं लोगों ने कार सवार की जमकर की पिटाई

दुर्ग (काकाखबरीलाल).    बीती रात दर्दनाक सड़क हादसे मे मां-बेटी की मौत होे गयी है। हादसे की खबर के बाद आसपास के लोगों ने कार सवार आरोपी को पकड़कर जमकर उसकी धुनाई कर दी है। घटना भिलाई तीन थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे की है। दरअसल बुधवार की रात आठ बजे के आसपास बजरंग पारा निवासी मंगली बाई (55वर्ष) अपने बेटी ममता (27वर्ष) के साथ भिलाई तीन स्थित नेशनल हाईवे पैदल पार कर रही थी। इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने मां बेटी को जोरदार टक्कर दे मारी। हादसा इतना जबर्दस्त था कि सड़क पार कर रही मां बेटी उछलकर सिर के दूर जा गिरे। इस दर्दनाक हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं मृतिका की बेटी को गंभीर अवस्था में दुर्ग के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी है।
इधर हादसे के बाद गुस्साएं राहगीरों ने कार सवार आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की फिर घटना की जानकारी भिलाई पुलिस को दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है साथ ही उसकी कार भी जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!