नवाजुद्दीन सिद्दीकी को ठाने पुलिस ने किया तलब

काकाखबरीलाल मुंबई। बॉलीवुड के सिरियस एक्टर्स में से एक नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों फिल्म ‘ठाकरे’ के कारण चर्चा में हैं। वही अब नवाजुद्दीन एक नई मुसीबत में फंसते हुए लग रहे है। खबरों के मुताबिक उन्हें ठाणे पुलिस ने पेश होने के लिए भी कहा था, लेकिन वह नहीं पहुंचे । महाराष्ट्र के ठाणे की क्राइम ब्रांच ने 11 लोगों को गैरकानूनी तौर पर कॉल डेटा कॉर्ड्स उपलब्ध कराने के लिए पकड़ा था। इसी मामले में पूछताछ के लिए ठाणे पुलिस ने ऐक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को भी बुलाया था।
नवाजुद्दीन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी की जासूसी के लिए प्राइवेट जासूस हायर किए थे और उनके कॉल रेकॉर्ड्स निकलवाए थे। इसी मामले के पूछताछ के लिए पुलिस थाने से बुलावा आया था। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आने वाली फिल्म ‘ठाकरे’ काफी चर्चा में है। यह फिल्म मराठा शेर कहे जाने वाले बालासाहेब ठाकरे की बायॉपिक है। इस फिल्म का टीजर सामने आ चुका है और इसमें नवाजुद्दीन के लुक की काफी तारीफ भी हो रही है।






























