रायपुर

कोरोना मरीजों के नाम पर शातिर ठग चला रहे फर्जी फेसबुक आईडी

रायपुर (काकाखबरीलाल).   कोरोना काल में फेसबुक पर ठगी का जाल फैला रखे शातिर अब दिवंगतों के नाम पर भी पैसे मांगने से गुरेज नहीं कर रहे। छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से सक्रिय इस गिरोह का ऐसा ही शर्मनाक करतूत सामने आया है। दरअसल कुछ दिन पहले ही रायपुर के एक प्रतिष्ठित कारोबारी डॉ एसके शर्मा की कोरोना से मौत हो गयी थी। परिजन अभी शोक से उबरे भी नहीं थे कि ठगबाजों की शर्मनाक करतूत ने उनके करीबियों को चौका दिया।
दरअसल दिवंगत डॉ शर्मा के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी तैयार कर लिया और मैसेंजर के जरिये चैट कर पैसे मांगने शुरू कर दिये दरअसल कोरोना में फर्जीवाड़े के इस ट्रेंड को शातिरों ने थोड़ा बदल दिया है, वो ज्यादातर उन लोगों को शिकार बना रहे हैं, जो फेसबुक पर खुद को कोरोना पॉजेटिव होने की बात लिखते हैं। वैसे फेसबुक यूजर का फेसबुक क्लोन बनाकर ये शातिर उनके बीमार होने की बात कहकर और हॉस्पीटल में पैसे की जरूरत बताकर पैसे की डिमांड करते हैं। अस्पताल की जानकारी बताने के बाद सामने वाले को भी इस बात का यकीन हो जाता है कि ये कोई ठग नहीं बल्कि सही व्यक्ति है। ऐसे में कई लोग बड़ी आसानी से पैसे दे देते हैं।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!