रायपुर

चुनाव ने किया सरकारी कर्मचारियों की दीपावली का मजा किरकिरा

रामकुमार नायक,काकाखबरीलाल,रायपुर:-छत्तीसगढ़ में चुनावी माहौल इन दिनों सरगर्मियां तेज हैं. हर तरफ चुनाव की चर्चा है. लोकतंत्र के इस त्योहार से पहले दीपों का त्योहार दीपावली आ गया है. चुनावों के साथ-साथ दीपावली की भी रौनक हर जगह थी. मगर त्योहार और चुनाव दोनों के एक साथ आने से सरकारी कर्मचारियों का मजा किरकिरा हो गया है.

लोकतंत्र के त्योहार ने सरकारी कर्मचारियों की दीपावली में विघ्न डाल दिया. चुनावी ट्रेनिंग का ऐसा शेड्यूल बनाया गया है कि सरकारी कर्मचारी त्योहार की ख़ुशी छोड़ फर्ज निभाने को मजबूर हैं. चुनाव में ड्यूटी लगने की वजह से परिवार को समय दे पाना इनके लिए मुश्किल हो चुका है.

बस्तर में 31 अक्टूबर तक तीन बार ट्रेनिंग का आयोजन हो चुका है. तीन नवंबर को और धनतेरस के दिन भी ट्रेनिंग का कार्यक्रम था. दिवाली के लिए दो दिनों की छुट्टी है. दिवाली की मस्ती के बाद अगले ही दिन 8 नवंबर को अंतिम ट्रेनिंग होनी है. इस दिन पीठासीन अधिकारी अपने सहयोगी मतदान अधिकारी नंबर-एक, दो और तीन से मिलेंगे.

बस्तर में मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टी एक-दो दिन पहले पहुंच जाती है इस बार चुनाव आयोग ने भी चुनाव संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किये हैं. बस्तर में चुनाव संपन्न कराना अपने आप में बड़ी चुनाती है. नक्सल प्रभावित इस इलाके में चुनाव प्रभावित करने या चुनाव बाधित करने की कोशिश करनेवाले किसी भी व्यक्ति को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए हैं.

बता दें कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होने हैं. दक्षिणी छत्तीसगढ़ में पहले चरण में विधानसभा की 18 सीटों के लिए 12 नवंबर को जबकि उत्तरी छत्तीसगढ़ की 72 सीटों के लिए 20 नवंबर को चुनाव होने हैं. बसपा-सीजेसी गठबंधन ने इस बार कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं जो पिछले 15 साल से सत्ता वापसी की उम्मीद लगाए है.

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!