रक्तदान समिति छत्तीसगढ़ के संचालक स्वयं रक्तदान कर लोगो को रक्तदान के प्रतिकर रहें है जागरूक

सरायपाली@काकाखबरीलाल. आज अंचल में कई तरह की सामाजिक संस्था है जो रक्तदान करवाते आ रहे हैं लेकिन बहुत लोग ऐसे हैं जो स्वयं कभी रक्तदान नहीं करते दूसरों से करवाते हैं, अंचल की सभी संस्थाओ में अपनी अलग पहचान बनाने वाली “रक्तदान समिति छत्तीसगढ़” है, समिति के अध्यक्ष लोकनाथ पटेल द्वारा भारती हॉस्पिटल में भर्ती मरीज हिरामोती जी जो कि A+ रक्त की कमी से जूझ रही थी, जिसको पटेल जी द्वारा अपने जीवन का 30वाँ रक्तदान किया गया, पटेल कहते हैं कि हमारी समिति न केवल दूसरों से रक्तदान करवाती है बल्कि समिति के सभी सदस्य समय समय पर हर 3 माह में रक्तदान कर लोगो को जागरूक करते रहते हैं, यही हमारी समिति की पहचान बन गई हैं, हम आपसे आग्रह करते है कि जिन्होंने अभी तक रक्तदान जैसा नेक कार्य नहीं किया है वो इस नेक कार्य का शुभारंभ जरूर करें और जो लोग रक्तदान करते आ रहे हैं उनसे भी आग्रह हैं की वो लोगो को जागरूक करते रहें।


























