रायपुर
व्यापमं प्रवेश परीक्षा पर मंडराया खतरा,कहा जोखिम लेने के लिए तैयार नहीं

रायपुर(काकाख़बरीलाल)।कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल इस साल पीईटी, पीएटी, पीपीएचटी समेत दर्जनभर व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा का जोखिम लेने तैयार नहीं है. व्यापमं ने संबंधित विभागों को पत्र लिखकर साफ-साफ कह दिया है कि यदि विभाग संक्रमण फैलने का जोखिम लेते हुए परीक्षा कराने कहेंगे, तभी परीक्षा कराई जाएगी. साथ ही व्यापमं ने इस वर्ष व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अर्हकारी परीक्षा (जैसे हायरसेकंडरी) के प्राप्तांकों के आधार प्रवेश देने का सुझाव दिया है.
AD#1


























