बसना
बसना : गाली गलौच करने से मना करने पर बेल्ट से पिटाई

बसना. लता देवांगन ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह भंवरपुर की निवासी है कक्षा 05 वीं तक पढी है रोजी मजदूरी नास्ता ठेला का कार्य करती है दिनांक 22 सितंबर के रात्रि करीबन 09.30 बजे हिमाशु पनसारी द्वारा उनके निवास के सामने आकर दूसरे को गंदा-गंदा गाली दे रहा था तब उनके पति बाहर आकर बोले यहां पर गंदी-गंदी गाली गलौज मत करो तब वो उन्हे गंदी-गंदी गाली देने लगा वह बोली इन्हे क्यो गाली दे रहे हो मार रहे हो तो उन्हें बेल्ट से मारने लगा और उनके साथ उनको भी बेल्ट से मारा और धमकी दे रहा था रात को तुम सबको जान से मार दूंगा पुलिस ने प्राथिया कि शिकायत पर 506-IPC, 294-IPC, 323-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1





























