सामने आई पत्नी की बेवफाई,जुड़वा बच्चों के पिता एक नहीं दो लोग निकले

चीन(काकाखबरीलाल)। चीन में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जानकार आपको भी यकीन नहीं होगा कि क्या सच में ऐसा भी हो सकता है कि जुड़वा बच्चों के पिता एक नहीं बल्कि दो लोग हैं। मामले का खुलासा हुआ तो सबसे पहले दोनों बच्चों के पिता के पैरो तले जमीन ही खिसक गई कि ऐसे कैसे हो गया।
दरअसल दोनों बच्चों की जब डीएनए रिपोर्ट आई तो पता चला कि बच्चों के पिता एक नहीं बल्कि दो हैं। इसके साथ ही यह भी खुलासा हो गया कि उसकी पत्नी ने उसे धोखा दिया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो 10 लाख में एक किसी एक में ऐसा मामला सामने आ सकता है जब जुड़वा बच्चों के पिता अलग-अलग शख्स हों।
चीन में सामने आए यह मामला भी इसी से जुड़ा है। बता दें कि चीन में हर बच्चे का डीएनए टेस्ट किया जाना प्रक्रिया का ही हिस्सा है। वहीं देंग याजुन नाम के इस शख्स को इस रिपोर्ट से पत्नी की बेवफाई के बारे में पता चला। डॉक्टर्स के मुताबिक कभी-कभी महिलाओं के शरीर में एक महीने में सिंगल एग की जगह दो एग भी बन जाते हैं। इस मामले में दो अलग-अलग पुरुषों के स्पर्म ने उन एग्स को निषेचित कर दिया। डीएनए रिपोर्ट से स्पष्ट है कि दोनों बच्चों की मां तो एक ही है लेकिन पिता अलग-अलग हैं।






























