सरायपाली

सरायपाली: विद्यार्थियों को मेमोरी डेवलपमेंट तकनीक से अवगत कराया

सरायपाली (काकाखबरीलाल).जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली में डॉ. अवधेश पटेल (माइंड एंड मेमोरी ट्रेनर) और पाथ आईएएस अकेडमी के निर्देशक डॉ. हामिद खान के निर्देशन में कॅरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान श्री पटेल ने बताया कि मेमोरी ट्रिक के प्रयोग से किस तरह विद्यार्थियों ने 200 से अधिक पेज की पुस्तकों को याद किया और उन्होंने स्वयं उदाहरण स्वरूप तथ्यों और आंकड़ों को याद कर प्रदर्शित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मेमोरी डेवलपमेंट तकनीक से भी अवगत कराया। वहीं डॉ. खान ने विद्यार्थियों को उपयुक्त कैरियर विकल्प का चयन करने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिये। वी.के. पटेल ने काउंसलिंग कार्यक्रम की सराहना करते हुए डॉ. खान को धन्यवाद ज्ञापित किये। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित था।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!