
काकाखबरीलाल रायपुर। आज राजधानी में राज्य की ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने के लिए हैरिटेज वॉक की शुरुआत की गई है। ऐतिहासिक धरोहरों से आम नागरिकों को रूबरू कराने के लिए हर शनिवार-रविवार को युवाओं की टोली निकलेगी। आज इस वॉक की शुरुआत सुबह 7 बजे कटोरा तालाब गार्डन से की गई। जो नौ जगहों से होकर गुजरी है।
हैरिटेज वॉक पुरानी बस्ती, बुढातालाब से होते हुए कीले वाले बाबा के मजार से होकर बुढेश्वर महादेव मंदिर ,शीतला माता मंदिर, महामाया मंदिर, नागरिक दास मंदिर, जैतुसाव मठ से जगन्नाथ मंदिर होकर टुरी हटरी तक पहुंची। हेरिटेज वॉक में आज युवा वॉलेंटियर के साथ ही शहर के नागरिक भी शामिल हुए।
हेरिटेज वॉक ऐतिहासिक धरोहरों को सामने लाने में एक सराहनीय पहल है। जानकारी मिली है कि यह मुहिम हर सप्ताह दो दिन (शनिवार-रविवार) को आयोजित की जाएगी। हेरिटेज वॉक के तहत 22 विरासतों के नाम शामिल किए गए हैं। इस मुहिम के तहत युवा वालेंटियर हर शनिवार-रविवार को पैदल मार्च निकालकर आम नागरिकों को राजधानी की विरासतों से अवगत कराएंगे।




























