लॉकडाउन में गार्डन में खिला रहे थे IPL सट्टा, तभी पुलिस पहुंच गई 6 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर. आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान सट्टे का कारोबार करने वाले 6 आरोपियों को राजधानी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आराेपी रायपुर के रहने वाले है। आरोपियों के पास से पुलिस ने मोबाईल, लाखों रुपए की सट्टा पट्टी, डायरियां व नगदी बरामद की है।
दरअसल खमतराई पुलिस को सूचना मिली थी कि, डब्ल्यू आरएस कॉलोनी स्थित महात्मा गांधी गार्डन में कुछ लोग इकट्ठा होकर आईपील मैच में सट्टा खिला रहे है। मुखबीर से मिली जानकारी के बाद खमतराई टीआई विनीत दुबे के नेतृत्व में मौके से छह आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
पकड़े गए सभी आरोपी 24 अप्रैल को हो रहे राजस्थान रॉयल बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स के मैच में सट्टा खिला रहे थे। आरोपियों के पास से लाखों की सट्टा पट्टी के साथ 1 लाख 45 हजार रुपए नगदी जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में जितेश्वर सिन्हा (23) खमतराई, शुभम शर्मा (24) खमतराई, गणेश राव (24) फाफाडीह , मंगलेश सिंह (22) खमतराई, सोनू वर्मा (29) पंडरी और हरेश खान (24) खमतराई शामिल था। सभी के खिलाफ थाना खमतराई में 245/21 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

























