रायपुर

छात्रों को जनरल प्रमोशन दिलाने NSUI ने सीएम बघेल को सौंपा ज्ञापन

रायपुर(काकाखबरीलाल)।विगत दिनों छत्तीसगढ़ सरकार ने माध्यमिक शिक्षा के अध्यनरत छात्रों को जनरल प्रमोशन दिया है। इस कड़ी में एनएसयुआई छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कोरोना वायरस (कोविड 19) को मद्देनजर रखते हुए प्रदेश में समस्त महाविद्यालय के छात्रों को सामान्य पदोन्नति (जनरल प्रमोशन) दिए जाने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों से छात्रों के संदेश व पत्र प्राप्त हुए हैं,जिन्हें संज्ञान में लेकर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है जल्द ही सरकार की ओर से छात्रों को इस माहमारी के दौरान एक बड़ी राहत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि एचआरडी मंत्रालय की ओर से जारी दिशा निदेर्शों के अनुसार अंतिम वर्ष के छात्रों को जनरल प्रमोशन नहीं दिया जाएगा,उन्हें भी इस माहमारी में राहत दिलाने के लिए हमने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से विशेष अनुरोध किया है। यथासंभव परीक्षाओं का आयोजन होने पर इन छात्रों को परीक्षावार कोरोना बोनस अंक दिया जाने का प्रस्ताव रखा है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!