मादक पदार्थ चरस के साथ युवक गिरफ्तार

( रायपुर काकाखबरीलाल).राजधानी के रिंग रोड़ में पुलिस ने 2 युवको को चरस बिक्री करने ग्राहकों को तलाश करते हुए धरदबोचा सुबह तक़रीबन 8 बजे मुखबिर से सुचना मिलने के आधार पर पुरानी बस्ती थाना पुलिस टीम द्वारा थाना से सील चपड़ा तथा आवश्यक सामग्री लेकर मौके पर समक्ष गवाहों के जाकर घेरा बंदी कर दबिश दिया गया तो नेचरल होम वाल फोर्ट सिटी भाठागांव के पास सड़क किनारे दो व्यक्ति जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करते पकड़े गए। नाम पूछने पर एक ने अपना नाम स्वपनिल हटवार पिता भोज राज हटवार उम्र 22 वर्ष निवासी पायल किराना स्टोर्स के सामने चंद्रशेखर नगर थाना पुरानीबस्ती रायपुर स्थाई पता ग्राम राजा खरियार हनुमान मंदिर के पास वार्ड नम्बर 06 जिला नुआपड़ा उड़ीसा तथा दुसरे ने अपना नाम मुशीर खान पिता मुनीद उर्फ मजीद खान उम्र 28 वर्ष निवासी BSUP कालोनी वाल फोर्ट सिटी के पीछे ब्लाक 1/24 भाठागांव थाना पुरानीबस्ती रायपुर का बताये। दोनों युवको की तलाशी पर स्वप्निल हटवार के पेंट के जेब से एक सफेद रंग की पॉलिथीन में मादक पदार्थ चरस 47 ग्राम एवं बिक्री रकम ₹4570 रखा मिला | पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक स्कूटर लाल रंग क्रमांक CG04 JF 7531 को भी जब्त किया है | पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध नारकोटिक्स एक्ट की धारा 21 ए के तहत मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही की है |


























