जिले के पतंजलि स्टोर में चोरी, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर( काकाखबरीलाल). जिले के किरंदुल बस स्टैंड में स्थित पतंजलि स्टोर से चारों नें खाद्य सामग्री सहित 6 हजार नगदी व पुराने राम सीता के सिक्के की चोरी की गई। इससे पहले तीन बार और चोरी हो चुकी है। लेकिन चोर अब भी पुलिस के पकड़ से बाहर हैैं। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरा में रिकार्ड हुई है। दुकान के संचालक राजेश सिन्हा ने बताया कि इससे पहले तीन बार और चोरी हो चुकी है। दुकान के ऊपरी साइड में नगर पालिका द्वारा ग्रिल लगाया गया है। ग्रिल कम हाइट होने के कारण चोर आसानी से पार करके सीढ़ी के रास्ते दुकान में प्रवेश कर जाता है और चोरी की घटना को अंजाम देने में सफल हो जाते हैं। थाना प्रभारी डीके बड़वा ने बताया कि थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज जांच कर जल्द ही पुलिस चोर तक पहुंचेगी। एसडीओपी देवांश सिंह राठौर का कहना है त्यौहारों को देखते हुए नगर में गस्त पहले की तुलना में और तेज की जाएगी।


























