इन 4 जगहों से खरीद सकेंगे थोक कीमत पर चिल्लर प्याज, खुलेंगे 4 सरकारी काउंटर

रायपुर(काकाखबरीलाल)।प्याज की बढ़ती कीमत ने लोगों की आंखों में आंसू ला दिया है थोक प्याज कारोबारियों का कहना है कि प्याज की सप्लाई तो सामान्य है लेकिन बोरियों में आधे से ज्यादा प्याज खराब हो जा रहा है इस वजह से रायपुर में थोक में नया प्याज 40 से 52रु. और पुराना प्याज 55 से 60 किलो में भी घर है चिल्लर बाजार में कीमत 65 से 70रु. किलो तक है।
प्याज के थोक कारोबारियों का कहना है कि यह स्थिति अभी इस हफ्ते और बनी रहेगी ऐसे में लोगों को राहत देने के लिए खाद्य विभाग ने शहर के चार जगह में स्पेशल काउंटर खोले हैं इन काउंटर में लोग चिल्लर प्याज थोक की कीमत में खरीद सकेंगे एक व्यक्ति को 5 किलो प्याज थोक की कीमत में दिया जाएगा, आलू प्याज विक्रेता संघ के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि 1 बोरी में 40 से 50 किलो प्याज रहता है, असमय हुई बारिश की वजह से प्याज की फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है।
खाद्य नियंत्रक अनुराग सिंह भदौरिया ने बताया कि शहर में विजय एंड कंपनी शास्त्री बाजार, बजरंग होटल मुख्य सड़क महोबा बाजार, तिवारी फ्रूट्स टीवीएस शोरूम के सामने में रोड पंडरी और श्री महामाया ट्रेंडिंग कंपनी मेन रोड भनपुरी में थोक की कीमत में प्याज खरीद सकते हैं सोमवार को इन काउंटरों से करीब 55 रुपए किलो में प्याज की बिक्री की गई है, मंगलवार को थोक बाजार में जो कीमत रहेगी उसी कीमत में प्याज बेचा जाएगा अभी जब तक कीमतों में राहत नहीं मिल जाती यह काउंटर खुले रहेंगे लोगों की मांग के आधार पर काउंटरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

























