रायगढ़

बिना मास्क या फेस कव्हर के निकलने वालों पर कार्यवाही शुरू,
राज्य शासन से जारी निर्देश के उल्लंघन पर की गई कार्यवाही

काकाखबरीलाल/रायगढ़

कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए राज्य शासन द्वारा आदेश जारी कर घर से बाहर निकलते वक्त मास्क या फेस कव्हर पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। किन्तु शहर में बहुत से लोगों द्वारा इस निर्देश का पालन नही किये जाने की बात कलेक्टर श्री यशवंत कुमार व पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के संज्ञान में आई। जिस पर कलेक्टर श्री यशवंत कुमार के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त द्वारा ऐसे लोगों पर कार्यवाही करने निगम अमले को तैनात किया गया। शहर के सभी चौक चौराहों पर निगम के सफाई दारोग़ा और पुलिस के जवानों ने अभियान चला कर बिना मास्क के घूमने वाले लोगों के साथ ऐसे दुकानदारों पर भी कार्यवाही की जो बिना मास्क लगाए ग्राहकों को सामान बेच रहे थे। ऐसे लोगों को तत्काल मास्क या फेस कव्हर करवाया गया और फाइन किया गया। आज ऐसे कुल 82 लोगों पर 8100 रु का फाइन किया गया है। निगम आयुक्त श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि आने वालों दिनों में यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी और बिना मास्क पहनकर घर से निकलने वाले लोगों पर सख्ती से कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोक स्वास्थ्य हित में जारी निर्देश का पालन करें।

AD#1

KakaKhabarilaal

क्षेत्र के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल काकाखबरीलाल डॉट कॉम में विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे... @09165277346

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!