रायगढ़
चौहान सेना बेन्द्रापाली के सदस्यो ने की नववर्ष वनाभोज कार्यक्रम

काकाखबरीलाल रायगढ़ – प्रत्येक वर्ष उपरान्त वर्ष 2018 के आगमन दिवस 1 जनवरी 2018 दिन सोमवार की प्रातः चौहान सेना बेन्द्रापाली के युवाओं ने वनाभोज का कार्यक्रम कर नववर्ष का स्वागत किया एवं नववर्ष के पावन अवसर पर युवाओं ने नशामुक्त सामाज के निमार्ण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प भी लिया ।
इस वनाभोज कार्यक्रम के आयोजक मनोज चौहान जी द्वारा बताया गया कि हम प्रतिवर्ष नववर्ष के प्रथम दिवस वनाभोज कार्यक्रम का आयोजन करते है एवं हर्षोल्लास के साथ नूतन वर्ष का स्वागत करते है जो हमारी प्राकृतिक संसाधनों को मुहैया कराने वाली वनदेवी की पूजा अर्जना भी करते है साथ ही बूढ़ादेव को परम्परानुसार भोग प्रसाद ग्रहण कराया जाता है।
इस कार्यक्रम में ग्राम बेन्द्रापाली निवासी समस्त चौहान परिवार सादर मुख्य रूप से उपस्तिथ हुए।।
AD#1

























