छत्तीसगढ़

सरायपाली :सस्ता सोना दिलाने का झांसा देकर युवक से ठगी… मामला दर्ज

सरायपाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सस्ता सोना दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है . प्राथी ने आरक्षी केंद्र में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह परमानंद चौहान पिता महेशराम चौहान उम्र 27 वर्ष ग्राम तिलाईपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद का निवासी है कि दिनांक 07.10.2021 को छुईपाली अपने काम से गया था , वहां के एक पान ठेला में खडा था कि वहां मुझे तीन व्यक्ति मिले तीनों ने अपना नाम धर्मेन्द्र प्रधान निवासी छिबर्रा, जयराम चौहान निवासी कंवरपाली एवं सागर विशाल निवासी अर्तुण्डा बताया. वो तीनों बोले कि हम लोग तुमको सस्ते में सोना दिला देंगे एडवांस में कुछ पैसा देना पड़ेगा और मेरा फोन नम्बर लिये .दिनांक 09.10.2021 को सुबह करीबन 11 बजे मझे फोन करके अर्जुण्डा के पास एडवांस देने बुलाया तब

अपने दोस्त सुदाम चौहान, किशोर कुमार बरिहा एवं संतलाल चौहान के साथ वहां पहुंचा और सागर विशाल को 40,000 रूपये दिया .सागर अगले दिन सोना देने की बात बोला .आज सुबह करीब 8.00 बजे फोन करके बताया कि वह सोना लेकर आ रहा है, तुम लोग 11 बजे के बाद अर्जुण्डा गांव के पास मिलना . तब हम चारों अर्जुण्डा के पेट्रोल पम्प के पास उसका इंतजार किये। कुछ देर बाद सागर विशाल, धर्मेन्द्र प्रधान जयराम चौहान तीनों मोटर सायकल क्रमांक सीजी 06 जीसी 8893 में आये और थोड़ी देर बातचीत करने के बाद हमको एक काला पीला रंग का सोने जैसा गुम्बदनुमा धातु दिखाये और बोले कि यह 5 लाख रूपये का है बाकी पैसा शाम को दे देना . तब मैं उसके दिये

सोने को लेकर ग्राम रिमझी गांव के सोनार के पास जाकर चेक कराया तो वह बताया कि यह सोना नहीं है आपको कोई ठग दिया
है. तब मुझे ठगे जाने का पता चला. सागर विशाल, धर्मेन्द्र प्रधान ,जयराम चौहान द्वारा हमें सस्ता सोना बेचने के नाम पर नकली धातु देकर 40,000 रूपये की ठगी किए हैं. उन व्यक्तियों द्वारा हमारे साथ धोखाधड़ी किया गया हैं। पुलिस ने प्राथी के शिकायत पर धारा 420, 34 अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!