बड़ी खबर:कोरोना के 7 नए और पॉजिटिव मरीज मिले,प्रदेश में मची खलबली

रामकुमार नायक,रायपुर(काकाखबरीलाल)। कोरोना संक्रमण के 7 और नए मामले सामने आए है। ये सभी भी कटघोरा से है। फिलहाल उनकी पहचान गोपनीय रखी गई है। इसके बाद से ही प्रदेश में खलबली मच गई है।
छत्तीसगढ़ में गुरुवार को कोरोना के 7 नए मरीज मिले हैं। इसे मिलाकर अब छत्तीसगढ़ में कुल 9 पॉजीटिव मरीज हो गए हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार का कोरबा के कटघोरा में 7 नए मरीज मिले हैं। इन सभी को रायपुर के एम्स लाने की तैयारी चल रही है। एम्स में सभी मरीजों की इलाज के लिए तैयारी कर ली गई है।
आपको बता दें कि बीते 4 दिन में छत्तीसगढ़ में नये केस की पुष्टि नहीं हुई थीे। बुधवार को कटघोरा निवासी शख्स को कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। बता दें कि पूर्व में भी कटघोरा एक किशोर का सैंपल भी पॉजिटिव आया था, जिसका एम्स में इलाज चल रहा है।
बता दें कि प्रदेश में 9 कोरोना संक्रमित लोगों की हॉस्पिटल से छुट्टी हो गई है और अभी एक कटघोरा निवासी 16 वर्षीय किशोर इलाज चल रहा हैे। वहीं अब 7 नए मरीज मिलने से कुल कोरोना पॉजीटिव की संख्या 9 हो गई है।





























