सरायपाली

अवैध शराब को रोकने के संख्त निर्देश के बाद सरायपाली पुलिस प्रशासन भी हरकत में 15 से अधिक स्थानों पर छापामार कायृवाही

(सरायपाली काकाखबरीलाल).

पुलिस प्रमुख डीजीपी डीएम अवस्थी द्वारा राज्य में अवैध शराब को रोकने के संख्त निर्देश के बाद सरायपाली पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गई है व कल से इस मुहिम के तहत 15 – 16 चिन्हित स्थानों पर छापामार कार्यवाही की गई । हालांकि पुलिस को सिर्फ एक ही जगह 12 पाव शराब मिला पर इस कार्यवाही का दूरगामी असर होगा तो वही अवैध शराब विक्रेताओं में डर भी पैदा होगा । वर्तमान में छोटे छोटे स्थानों व कुछ होटलों , लाज व ढाबा में यह कार्यवाही की गई है । सभी को संख्त चेतावनी व समझाईस दी गई है कि भविष्य में यदि शराब बेचते व पिलाते पकड़े गए तो सीधे होटल बंद व प्रतिबंधत्मक कार्यवाही के तहत जेल भेजा जायेगा । इस संबंध में टीआई मल्लिका तिवारी को नगर में जहाँ जहाँ अवैध शराब विक्रय होने की सूचना पर स्वयं नवपदस्थ एसडीओपी विकास पाटले  व टीआई मल्लिका तिवारी स्वयं अपने स्टाफ राजेन्द्र भोई , धनेश तांडेकर , नीलाम्बर नेताम , अनिल मांझी  चंद्रकांत यादव , प्रसन्न स्वाईं के साथ नगर ने वार्ड क्रमांक 6 भट्टी पारा , पुराना पेट्रोल पंप के पास  , अग्रवाल धर्मशाला मार्ग , थाना गली , झिलमिला चेकपोस्ट , पदमपुर रोड , बसस्टैंड , महलपारा के साथ ही अनेक स्थानों पर अचानक छापामार कार्यवाही की गई ।
बस स्टैंड स्थित होटलों में सर्वाधिक शिकायत को ध्यान में रखते हुवे विजय होटल व ममता होटल में दारू पी रहे शराबियों को होटल से भगाया गया । उक्त दोनों होटल संचालकों के साथ ही अन्य सभी होटल , ढाबा व लाज संचालकों को संख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में यदि कोई शिकायत मिली तो व्यवसाय बन्द किये जाने के साथ ही धारा 151 के तहत प्रतिबंधत्मक कार्यवाही करते हुवे जेल भेजा जायेगा । इसके साथ ही सभी लोगो को समझाईश के साथ ही कड़ी चेतावनी भी दी गई है । पुलिस अधिकारियों ने सभी नगरवासियों व क्षेत्रवासियों से अपील करते हुवे कहा है कि क्षेत्र में जहां भी अवैध शराब , जुआ , सट्टा व कार्य हो रहे हो वे निडरता के साथ पुलिस को सच्ची व प्रमाणित जानकारी देवे इस पर पुलिस निश्चित तौर पर कार्यवाही की जाएगी 

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!