
नन्दकिशोर अग्रवाल।पिथौरा-पिथौरा शहर से लगे ग्राम मुढ़ीपार एन एच 53 में एक बंद ढाबा के पीछे एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है. लाश मिलने से आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई है. युवती के शव का चेहरा बुरी तरह से पत्थर से कुचला हुआ है. जिससे पुलिस हत्या की आशंका जता रही है. फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. पिछले पखवाड़े भर में यह हत्या की पांचवीं घटना है। जिससे क्ष्रेत्र में धसजत का माहौल है। बहरहाल क्राइम ब्रांच के साथ पुलिस मामला को विवेचना में जुट गई है। समाचार लोखे जाने तक युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
AD#1






















