रायपुर

सीएम भूपेश बघेल आज 24 नवम्बर को रायपुर में 33.25 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

रायपुर(काकाखबरीलाल)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 24 नवम्बर को राजधानी रायपुर में नागरिक सुविधाओं से संबंधित लगभग 33 करोड़ 25 लाख रूपए की लागत के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। ये कार्य रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा पूर्ण कराए गए हैं। बघेल इनमें से 3 करोड़ 28 लाख रूपए की लागत से निर्मित देवेन्द्र नगर ग्लोबल चौक व सड़क चौड़ीकरण कार्य, लगभग 2 करोड़ 52 लाख रूपए की लागत से आक्सीजोन स्मार्ट रोड में कराए गए कार्य, लगभग 75 लाख रूपए की लागत से कलेक्टोरेट उद्यान में जन सुविधाओं के उन्नयन कार्यों, लगभग 20 करोड़ 70 लाख रूपए की लागत से कराए गए जवाहर बाजार परिसर के सौंदर्यीकरण कार्य, लगभग 6 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित नए सिटी कोतवाली थाना भवन और बूढ़ा तालाब में लगाए गए म्यूजिकल फाउंटेन का लोकार्पण करेंगे।

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!