बिलासपुर

लापता छात्रा की नदी में तैरती मिली लाश, सुसाईट नोट में लिखा नहीं आती अंग्रेजी, गणित, समझाने वाला कोई नहीं

(बिलासपुर काकाखबरीलाल). बिलासपुर (Bilaspur) जिले में पिछले तीन दिनों से लापता (Missing Girl) एक छात्रा की नदी में तैरती लाश (Dead Body) मिली है। पुलिस के मुताबिक पढ़ाई के दबाव में आकर 12 साल की ने खुदकुशी (Suicide) कर ली है। छात्रा के नोटबुक में एक नोट (Suicide Note) मिला है। माना जा रहा है कि खुदकुशी करने से पहले छात्रा ने खुद ये लिखा है। सुसाइड नोट में पढ़ाई का दबाव और पढ़ाई में मदद की कमी का जिक्र है। फिलहाल पुलिस (Police) ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। सभी पहलुओं पर जांच करने की बात पुलिस कर रही है। दरअसल, पूरी घटना कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम नरौतीकापा का है। नरौतीकापा निवासी कक्षा 5वीं की छात्रा दीपिका 23 फरवरी की शाम तकरीबन 5 बजे से घर से लापता हो गई थी। छात्रा ने घर से गायब होने से पहले एक चिट्ठी में खुद को न ढूंढने की बात परिजनों से की थी। परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे पर कुछ पता नहीं चला। इसके बाद 25 फरवरी को कोटा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट पर पुलिस ने दीपिका की खोजबीन शुरू कर दी। बुधवार शाम दीपिका का शव घर के पास ही खड़हरी तालाब में ग्रामीणों ने देखा। मामले की जानकारी गांव के विजय कौशिक ने मृतिका के परिजनों को दी। सूचना पर दीपिका के पिता गोवर्धन मरावी तालाब पहुंचे और गांव के रामअवतार मरावी की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला। फिर घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने छात्रा द्वारा लिखा गया चिट्ठी जब्त कर मामले की जांच सहज कर दी है। घर से गायब होने से पहले दीपिका के स्कूल कॉपी में एक चिट्ठी पाया गया, जिसमें लिखा गया है कि उसे गणित और अंग्रेजी पढ़ने में कठिनाई आ रही है। ना तो उसे स्कूल में ठीक से पढ़ाया जाता है और ना ही घर में कोई बताने और पढ़ाने वाला है अपने पिता को हिंदी व छत्तीसगढ़ी में संबोधित करते हुए लिखी है कि उनकी बेटी पढ़ नहीं सकती है। गणित विषय को इंग्लिश में पढ़ाया जाता है। स्कूल में एक सवाल को ही बस पढ़ाते हैं, उसके बाद अपने घर से बना कर लाने के लिए बोलते हैं सभी के घर में बताते व पढ़ाने वाले हैं लेकिन मेरे घर में कोई बताने वाला नहीं है। मामले में विवेचना अधिकारी हेमंत पाटले का कहना है की प्रथम दृष्टिया शव को देखने से खुदकुशी प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकता है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!