पाकिस्तानियों के द्वारा पथराव कर अशांति फैलाने के विरोध में शिख समुदाय ने रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

काकाखबरीलाल पिथौरा
–नंदकिशोर अग्रवाल
पिथौरा नगर. (काकाखबरीलाल )। पाकिस्तान स्थित सिक्खों के धर्मस्थल श्री ननकाना साहिब में दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों पर पाकिस्तानियों के द्वारा पथराव कर अशांति फैलाने तथा उसके बाद पाकिस्तान के एक सिक्ख भाई की हत्या के विरोध में पूरे भारत में आक्रोश का माहौल है।तथा उसके विरोध में पूरे देश में पाकिस्तान विरोधी नारों के साथ रैली तथा मार्च की शक्ल में इमरान खान से कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।इसी तारतम्य में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज झलप तथा पिथौरा मे भी सिक्ख समुदाय की अगुवाई में रैली निकाल कर एस.डी.एम.श्री मरकाम को ज्ञापन सौपा गया। रैली में सिक्ख समुदाय के अलावा अन्य समुदाय के लोग भी शामिल हो कर अपना समर्थन दिया। रैली में बड़ी संख्या में परुषों के अलावा महिलाएं भी शामिल थी। जो हाथों में पाकिस्तान तथा इमरान खान के विरोध के नारे लिखे तख्ती लिए चल रहे थे।
























