धान छोड़कर भागा युवक दुसरे के नाम से टोकन लेकर धान खपाने के फिराक था

(बलौदाबाजार काका खबरीलाल) . कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर आज कसडोल तहसीलदार श्री सिन्हा द्वारा धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया गया।जिसमें बया धान खरीदी केंद्र में निरजंन लाल पटेल,गाँव चेचरापाली निवासी के द्वारा हीरालाल गांेड़ के नाम से 1.590 हेक्टेयर कृषि भूमि का टोकन कटवाया गया था। किसान से पूछताछ पर उसने बताया कि उसके द्वारा किसी आदिवासी जमीन का क्रय किया गया है। लेकिन आवश्यक दस्तावेज नहीं दिखा पाने के कारण उसकी ऋण पुस्तिका जब्त कर ली गयी। उसी तरह धान खरीदी केंद्र गोलाझर में सूरज अग्रवाल नाम के व्यापारी ने जगदीश गांेड़ के नाम से 200 बोरी का टोकन कटावाया था। साथ ही एक अन्य किसान देवधर नायक के घर से भी 88 कट्टा बोरी धान जगदीश गांेड़ के घर में लाया गया था। पूछताछ में सही जानकारी नहीं मिलने पर ट्रेैक्टर सहित अवैध धान को जब्त कर लिया गया और राजादेवरी थाने सुपुर्द कर दिया गया।



























