रायपुर

15 से शहरवासी कर सकेंगे बाल वैज्ञानिकों के मॉडलों का अवलोकन

पुरुषोत्तम मनहरे की रिपोर्ट

46वीं जवाहरलाल नेहरु राष्ट्रीय विज्ञान ,गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी का राजधानी में होगा आयोजन

रायपुर(काकाखबरीलाल)।राजधानी के बीटीआई मैदान में 46वीं जवाहर लाल नेहरु राष्ट्रीय विज्ञान ,गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी 15 से 19 अक्टूबर को किया जाएगा । प्रदर्शनी का आयोजन छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग एवं एनसीईआरटी नई दिल्ली के सहयोग किया जाएगा । राज्य में इसके पूर्व 2005 में प्रदर्शनी का आयोजन करने की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ को मिली थी उसके बाद प्रदेश अब जिम्मेदारी सौंपी गई । इस प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के 22मॉडल शामिल होगा । पूरे देश के 147 मॉडल प्रदर्शनी में शामिल होगा साथ ही 6 अन्य संस्थान भी हिस्सा ले रहे है । कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल अनुसुईया उईके ,मुख्यमंत्री के उपस्थिति में होगा । उक्त जानकारी स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने पत्रकारवार्ता में दी उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के प्रमुख चार योजना नरवा गरुवा ,घुरवा बारी के भी स्टाल लगाया जाएगा । उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में भाग लेने वाले बच्चों

प्रदेश सरकार की चारों योजनाओं को समझे श्री टेकाम ने बताया कि सरकार की इस योजना को पाठ्यक्रम में शामिल किये जाने पर भी विचार चल रहा है । उन्होंने बताया कि इस वर्ष की प्रदर्शनी की थीम जीवन की चुनौतियों के लिए वैज्ञानिक समाधान रखा गया है । श्री टेकाम ने बताया कि बाल वैज्ञानिकों को विज्ञान के क्षेत्र में जागरुता लाना है । उनमें विज्ञान के प्रति वैज्ञानिक सोच लाना है । प्रदर्शनी में दो विद्यार्थी तथा एक मार्गदर्शक रहेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ 15 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे राज्यपाल करेंगी इस मौके पर मंत्री श्री टेकाम ने कार्यक्रम का लोगों एवं टी शर्ट का विमोचन भी किया गया ।
प्रदर्शों एवं मॉडलों का प्रदर्शन इन विषयों पर आधारित
कृषि एवं जैविक खेती
स्वास्थ्य एवं स्वच्छता
अपशिष्ट प्रबंधन
परिवहन एवं संचार
गणितीय प्रतिरुपण
प्रदर्शनी का अवलोकन
16 से 18 अक्टूबर तक प्रात: 11 बजे तक एवं 2:30 से 5 बजे तक
19 अक्टूबर 11 से 1:30 बजे तक
सांस्कृ तिक कार्यक्रम एवं क्विज प्रतियोगिता
15 से 18 अक्टूबर तक शाम 5:30 से 7बजे तक
एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 16 अक्टूबर तक आयोजन किया जाएगा ।
वैज्ञानिकों का व्याख्यान प्रात: 9 से 10:30 बजे तक
प्रदर्शों की संख्या
प्रदर्शों की संख्या 147 ग्रामीण 65 एवं शहरी 82 प्रतिभागी विद्यार्थी 228,छात्र 137 छात्राएं 91 ,मार्गदर्शक शिक्षक 186 पुरुष 121 एवं महिलाएं 65 शामिल होंगे ।
प्रदर्शनी में भाग लेने वालों बच्चों को छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा । इस मौके पर एस प्रकाश ,पी.दयानंद ,डॉ. दिनेश कुमार ,डॉ. योगेश शिवहरे उपस्थित थे ।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!