खल्लारी:शर्ट को खीचकर मारपीट मामला दर्ज



खल्लारी( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में बालाराम साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम झारा में रहता है 11वीं तक पढालिखा है खेती किसानी काम करता है दो भाई है अलग अलग कमाते खाते है। दिनांक 19/05/24 को दोपहर करीब 1.30 बजे भाभी दुधबाई साहू द्वारा खेत जमीन की पानी मेरे खेत तरफ क्यों आने देते हो कहकर अश्लील गाली गलौच कर डण्डे से मारपीट किया जिससे बायें हाथ में चोंट आकर दर्द हो रहा है जिसके संबंध में अपने पुत्र भानुराम साहू को बताया था। कि उसके बाद दिनांक 20/05/2024 को शाम करीब 5.30 बजे खेत तरफ से मजदुर खोज कर आ रहा था पंचायत भवन के पास पहुचा था की कोटवार के घर के सामने दुधबाई साहू देखकर अश्लील गाली गुप्तार करते शर्ट को खीचकर मारपीट करने लगी जिससे सीने में उसके नाखुन से चोंट आई है। पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.




























