सरायपाली

सरायपाली:लापरवाही से ट्रैक्टर चलाना पड़ा भारी, चक्के के नीचे दबकर व्यक्ति की मौत

सरायपाली। ग्राम लंबर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक पंचू यादव (47 वर्ष), निवासी ग्राम तेंदूभाठा थाना सरसींवा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, अपने साढ़ू भाई हीरालाल यादव एवं उनकी पत्नी कुंती यादव के साथ 13 जून 2026 की सुबह कुटेला से सगुनडीह जा रहा था।
बताया गया कि हीरालाल यादव अपने नीले रंग के बिना नंबर वाले स्वराज ट्रैक्टर को चला रहा था। ट्रैक्टर के दाहिने भाग में पंचू यादव तथा बाएं भाग में कुंती यादव बैठी थीं। सुबह लगभग 7:30 बजे ग्राम लंबर स्थित दुर्गा मंच के पास पहुंचने पर ट्रैक्टर के तेज एवं लापरवाहीपूर्वक संचालन के कारण पंचू यादव असंतुलित होकर ट्रैक्टर के सामने दाहिनी ओर गिर गए। इसके बाद ट्रैक्टर का बड़ा चक्का उनके ऊपर चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर थाना सरायपाली पुलिस ने मर्ग क्रमांक 42/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच शुरू की। जांच में ट्रैक्टर चालक हीरालाल यादव पिता ब्रम्हा यादव (45 वर्ष), निवासी ग्राम कुटेला थाना सरायपाली की लापरवाही सामने आने पर उसके विरुद्ध धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!