सरायपाली
JUST999: सरायपाली क्षेत्र के दो आरोपियों की गिरफ्तारी

सरायपाली(काकाखबरीलाल)।बहुचर्चित चिटफंड कंपनी जस्ट 999 के दो लोगों को सरायपाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है आपको बता दें कि सरायपाली बसना शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों JUST999 नेटवर्किंग मार्केटिंग चिटफंड कंपनी का नाम जोरों से सुनने में आ रहा था।सरायपाली क्षेत्र के साथ साथ आसपास के अनेक नगरों व गांव में जस्ट 999 चिटफंड कंपनी के एजेंटो द्वारा घूम घूम कर JUST 999 कंपनी में शामिल किया जा रहा था।
जिस पर थाने में शिकायत के बाद ग्रामीणों के साथ धोखाधड़ी करना पाया गया।
बानीगिरोला निवासी टंकधर पटेल एवं निमेश पटेल को उनके कार्यालय जगन्नाथ बिहार सरायपाली से सरायपाली पुलिस गिरफ्तार कर ली है एवं दोंनो के विरूद्ध धारा 420 , 467 , 468 ,471 व 34 के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए भेजा जाएगा।
AD#1























