पिथौरा

समाजसेवी और पत्रकार परमीत सिंह माटा (निशु) को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ सिख संगठन द्वारा उन्हें प्रदेश सचिव के पद पर किया गया नियुक्त

नंदकिशोर अग्रवाल, काकाखबरीलाल @पिथौरा।क्षेत्र के समाजसेवी और पत्रकार परमीत सिंह माटा (निशु) को उनकी सामाजिक सक्रियता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। छत्तीसगढ़ सिख संगठन द्वारा उन्हें प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

शीर्ष नेतृत्व की सहमति से हुई नियुक्ति संगठन के प्रदेश संस्थापक हरपाल सिंह भामरा, प्रदेश अध्यक्ष दलजीत सिंह चावला, और प्रदेश महासचिव सचिन मोनू सलूजा की अनुशंसा व संयोजक अरुण छाबड़ा की सर्वसम्मति से यह नियुक्ति की गई है। नियुक्ति पत्र में संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि परमीत सिंह माटा संगठन के कार्यों को पूरी ईमानदारी से आगे बढ़ाएंगे और समाज की बेहतरी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। परमीत सिंह माटा की इस नियुक्ति से पिथौरा सहित पूरे जिले के सिख समाज और स्थानीय नागरिकों में भारी हर्ष व्याप्त है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और मित्रों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से कुलवंत सिंह टीटू खनूजा, हरजिंदर सिंह पप्पू सलूजा,पत्रकार नंदकिशोर अग्रवाल, प्रेमशंकर पटेल स्वप्निल तिवारी ,अजय डाडसेना ब्राम्हनंद पटेल ,सौरभ अग्रवाल,लोकनाथ डाडसेना, आकाश महंती बंटी आजमानी,कुलजीत आजमानी,मिंकू आजमानी प्रीतराम सूर्ये आशीष आशु अग्रवाल,पियांशु दीक्षित राजेश चौधरी प्रफुल्ल तिवारी बबलू सोनी सहित बड़ी संख्या में शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई प्रेषित की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!